Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अप्रैल । क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ही परिवार के एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, पूर्व में भी छेड़खानी का आरोप लगाया गया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। मुरसान क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ खेती व मजदूरी कार्य करती है। महिला का पड़ौसी युवक खानदानी जेठोत लगता है। आरोप है कि 13 जुलाई को महिला व उसके पति के घर से मजदूरी पर जाने के बाद युवक घर में घुस गया और तमंचे से डराकर उसकी पुत्री उम्र करीव 15 वर्ष से छेड़खानी की, जिसकी रिपोर्ट मुरसान थाने में दर्ज है। आरोप है कि 12 मार्च को युवक ने अपने सार्थियों के साथ महिला व उसके परिवार के साथ मार-पीट की व महिला की पुत्री को अपने साथियों की मदद से जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गया और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि यह जानकारी जब बेटी ने उन्हें दी तो उन्होंने मुरसान पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 अप्रैल की रात्रि करीव 12 बजे महिला की दो पु़त्री छत पर सो रही थी, कि अचानक आरोपी युवक पर चढ आया और उसकी पुत्री को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व छोटी पुत्री के जाग जाने पर उसका मुंह जबरन बन्द कर दिया। आरोप है कि उसके साथ भी छेड़खानी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page