हाथरस (मुरसान) 28 अप्रैल । क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ही परिवार के एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, पूर्व में भी छेड़खानी का आरोप लगाया गया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। मुरसान क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ खेती व मजदूरी कार्य करती है। महिला का पड़ौसी युवक खानदानी जेठोत लगता है। आरोप है कि 13 जुलाई को महिला व उसके पति के घर से मजदूरी पर जाने के बाद युवक घर में घुस गया और तमंचे से डराकर उसकी पुत्री उम्र करीव 15 वर्ष से छेड़खानी की, जिसकी रिपोर्ट मुरसान थाने में दर्ज है। आरोप है कि 12 मार्च को युवक ने अपने सार्थियों के साथ महिला व उसके परिवार के साथ मार-पीट की व महिला की पुत्री को अपने साथियों की मदद से जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गया और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि यह जानकारी जब बेटी ने उन्हें दी तो उन्होंने मुरसान पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 अप्रैल की रात्रि करीव 12 बजे महिला की दो पु़त्री छत पर सो रही थी, कि अचानक आरोपी युवक पर चढ आया और उसकी पुत्री को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व छोटी पुत्री के जाग जाने पर उसका मुंह जबरन बन्द कर दिया। आरोप है कि उसके साथ भी छेड़खानी की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
12:15 am,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























