Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अप्रैल । स्थानीय नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। मंडी प्रशासन द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए टिन शेड निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस नई सुविधा से अब किसानों को अपनी उपज खुले आसमान के नीचे रखने की मजबूरी से निजात मिलेगी। अब तक उचित शेड न होने के कारण किसानों को अचानक होने वाली बारिश, तेज धूप और आंधी-तूफान के चलते अनाज की बर्बादी का सामना करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। टिन शेड के तैयार होने से न केवल अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मंडी परिसर में अनाज के भंडारण और नीलामी की व्यवस्था भी पहले से अधिक बेहतर और व्यवस्थित होगी। मंडी सचिव गौरव सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सुविधा और उनकी उपज को मौसम के प्रतिकूल प्रभावों से बचाना प्राथमिकता है। यह शेड बनने से अनाज के भीगने या खराब होने की संभावना न्यूनतम हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मंडी समिति भविष्य में भी किसानों के हित और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विकास कार्य जारी रखेगी। टिन शेड मिलने से स्थानीय किसानों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page