सिकंदराराऊ (हसायन) 28 अप्रैल । क्षेत्र के जयपुर मथुरा बरेली कासगंज राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे मार्ग स्थित गांव जैतपुर के दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सप्तम दिवस मंगलवार को आचार्य श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज पैतालीसवां जन्म दिवस के दिन जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज के पैतालीसवें जन्मोत्सव जन्मदिन पर हवन यज्ञ पूजा अर्चना की गई।कलाधर जी महाराज के जन्मदिन पर शिष्यों ने पंगति प्रसादी भंडारा खिलाकर भक्तो ने दीर्घायु होने की कामना करते हुए बधाई दी।जन्मोत्सव जन्मदिन पर सत्संग का आयोजन भी किया गया।सत्संग के दौरान ईश्वरीय भजन कीर्तन पर श्रोता व शिष्य झूमते हुए मंत्र मुग्ध दिखाई दिए।श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह में दिव्य योग कला मंदिर परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारे और विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया।जन्मोत्सव पर धार्मिक भजन गीत कीर्तन की बयार प्रवाहित होती हुई दिखाई दी।जन्मोत्सव समारोह में किरन शर्मा,विनय शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा,नीरज शर्मा,विपिन शर्मा,आरपी शर्मा, राजकुमार शर्मा,सत्यपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह पूर्व रिटायर्ड नेत्र परीक्षण अधिकारी, महीपाल सिंह, ऋषि कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार जादौन, अशोक कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, काशीनाथ मिश्रा, नवीन वाजपेई, रामसनेही शर्मा, उमेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, श्यामदास दीक्षित सहित तमाम श्रोता मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को रोंदा
April 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
मुरसान : दुकानदार पर लगाया चांदी का
April 28, 2026
मुरसान : महिला ने जेठ के बेटे
April 28, 2026
सादाबाद : अनियंत्रित होकर पलटी कोयले से
April 28, 2026
Weather
Hathras
9:20 pm,
Apr 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















