सादाबाद 26 अप्रैल । छात्रा का पीछा करने और उस पर दोस्ती का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 अप्रैल को दिन में लगभग 11:30 बजे हुई। छात्रा सादाबाद स्थित विवेकानंद लाइब्रेरी से पढ़ाई के बाद अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही रवि उसका पीछा करने लगा। रास्ते में युवक ने छात्रा को रोककर उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया। छात्रा ने युवक के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक पहले भी कई बार उसका पीछा कर चुका है। इस घटना के कारण छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
भीषण गर्मी और लू से बेहाल हुआ
April 26, 2026
ई-रिक्शा हटाने को कहना कार सवार को
April 26, 2026
अनियंत्रित होकर मधुमक्खियों के बाक्स से भरा
April 26, 2026
नीलगाय भगाने के विवाद में दो भाइयों
April 26, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
April 26, 2026
सफाई करने वाली किशोरी पर सोने की
April 26, 2026
स्कूल गई कक्षा 9 की छात्रा संदिग्ध
April 26, 2026
Weather
Hathras
9:30 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















