Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी लाइन्स हिमांशु माथुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में आगरा जोन के 7 जनपदों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष भारोत्तोलन में मथुरा विजेता व हाथरस उपविजेता और महिला भारोत्तोलन में मथुरा विजेता व अलीगढ़ उपविजेता रही। पावर लिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में हाथरस ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि मथुरा उपविजेता रहा। महिला पावर लिफ्टिंग में मथुरा की टीम प्रथम रही। वहीं योग प्रतियोगिता के पुरुष व महिला दोनों वर्गों में हाथरस की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। एएसपी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना ही सबसे बड़ी जीत है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page