Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराधियों व वांछितों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस ने बुधवार को एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पत्ती गढ़ी तिराहे से पट्टी सामन्त रोड के पास घेराबंदी की, जहाँ से दीपू उर्फ दीपक (पुत्र भीकम, निवासी कछपुरा) को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चन्दपा में मु0अ0सं0- 100/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page