Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 22 अप्रैल । जयपुर-मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायत सलेमपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती अनुयायियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भीम आर्मी के पूर्व जिला महासचिव विजय जाटव (कालू भैया) एवं उनकी कमेटी के संयोजन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नीले झंडों और बाबा साहेब के छायाचित्रों से सजी यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों और पथ मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ बाबा साहेब के गीतों पर युवा और अनुयायी उत्साह में थिरकते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से विक्की उर्फ विकास, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, योगेंद्र सिंह, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षित व संगठित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page