Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 22 अप्रैल । विकासखंड क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रंग-गुलाल संयंत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल शुरू की गई है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के निर्देशन में संयत्र संचालकों के समन्वय से बुधवार को श्रीराधारानी महिला प्रेरणा संकुल संघ (छीतूपुर) एवं दीपक प्रेरणा महिला संकुल संघ (बस्तोई) की कुल 15 महिलाओं ने पहले दिन तकनीक को समझते हुए कार्य प्रारंभ किया। सी.एल.एफ. बुक कीपर कमलेश देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संयत्र में रंग-गुलाल की विभिन्न श्रेणियों की पैकिंग का कार्य किया।

कार्य के दौरान महिलाओं ने अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए 500 ग्राम और 200 ग्राम के पैकेट तैयार किए। पहले दिन के कार्य में पूजा तिवारी, मुन्नी देवी, सीमा (सचिव), कमलेश देवी, तुलसी, यशोदा, कुंती, शशि बाला, प्रियंका, अनीता और हर्लेश (कोषाध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से कुल 10 कट्टा (500 ग्राम पैकेट) और 200 ग्राम के विभिन्न पैकेट तैयार कर पैकिंग कार्य को सफलतापूर्वक संपादित किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page