
सिकंदराराऊ 22 अप्रैल । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस’ बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पूजन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अपनी धरा को सुरक्षित व रहने योग्य बनाना है। उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण हितैषी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में लूनाशा योगी, लव्या, आयत, हिफजा, गार्गी, नंदिनी, फातिमा नवेद और उमाईजा जमील सहित अनेक छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।


























