Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 22 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेश जैन ने अपने व्याख्यान में तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा उसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विचारों ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन के लिए नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. पीके दशोरा रहे। संयोजक प्रो. राजीव शर्मा, सह संयोजक प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सिद्धार्थ जैन रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डा. उन्नति जादौन व डा. सुजीत कुमार ने किया। वेबिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन पर कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह और संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page