Hamara Hathras

Latest News

सासनी 18 अप्रैल । तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पी. एन. दीक्षित की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व, पुलिस और विकास खंड से संबंधित मामले शामिल थे। इस अवसर पर एसडीएम नीरज शर्मा सहित तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीडीओ पी.एन. दीक्षित ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए।इस अबसर पर बीडीओ सुरेंद्र सिंह,एडीओ पंचायत बिहारी लाल, उप खंड अधिकारी आशीष रतन, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page