Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 अप्रैल । मथुरा रोड पर कस्बा बिसावर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। मृतक की पहचान सादाबाद के गांव टिकैत निवासी 30 वर्षीय कृष्णवीर पुत्र ओंकार सिंह के रूप में हुई है। कृष्णवीर खेती किसानी का काम करता था। वह दोपहर में अपनी बाइक से खेत जा रहा था। बिसावर के निकट एक कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से कृष्ण वीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कृष्ण वीर अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के लोगों में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page