Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के मार्गदर्शन एवं नोडल प्रभारी डॉ. अंजु आर्य के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने मिस्ड कॉल (9667173333) देकर अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। साथ ही महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक कतार में खड़े होकर हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई, जो जागरूकता और सामूहिक समर्थन का प्रतीक रही। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम में कुल 96 छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अमृता सिंह एवं डॉ. शशि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page