Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अप्रैल । कुरसंडा क्षेत्र के गांव नगला काठ में बुधवार देर रात एक 82 वर्षीय बुजुर्ग किसान की हृदयाघात से मौत हो गई। घटना से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशन सिंह फौजदार पुत्र ज्ञान सिंह रात करीब 11 बजे अपने घर पर परिवार के साथ टेलीविजन देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। बुजुर्ग की अचानक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। ग्रामीणों के अनुसार, किशन सिंह फौजदार गांव के सम्मानित और मिलनसार व्यक्तियों में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर आसपास के क्षेत्रों में भी तेजी से फैल गई, जिसके बाद अन्य गांवों से भी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। आज सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page