Hamara Hathras

Latest News

सिकन्द्राराऊ 16 अप्रैल। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज 81 अभियोगों से संबंधित दाखिल माल का न्यायालय के आदेश पर निस्तारण किया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकन्द्राराऊ के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक एवं हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से 81 सील बंद मालों को निकलवाया गया। सील तोड़कर माल में से कुल 42,196 रुपये (बयालीस हजार एक सौ छियानवे रुपये) की धनराशि निकाली गई, जबकि शेष उपकरणों एवं सामग्री को नियमानुसार नष्ट कराया गया। पुलिस द्वारा संबंधित धनराशि को नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण कर राजकोष में जमा कराया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आई है और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page