Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव बसई बाबस में एक दलित परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी संतोष देवी पत्नी कमल सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने पुत्र दिव्यांशु जाटव और विनीता देवी के साथ खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर आया और रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके और उनके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर पीछे से आए उनके पति कमल सिंह और देवर शिवम कुमार ने बचाव किया, लेकिन तभी अन्य नामजद लोग भी मौके पर पहुंच गए और तमंचे की बट से हमला कर दिया। इस हमले में उनके पति और पुत्र के हाथ में चोट आई, जबकि पुत्र के बाल भी उखाड़ दिए गए। साथ ही महिला और उसके साथ मौजूद अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page