सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | क्षेत्र के वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य आर.पी. शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एनसीईआरटी की पुस्तकों को बाजार में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और शासन द्वारा निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किए जाने के बावजूद अभी तक बाजार में संबंधित पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आरपी शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षण संस्थान, निजी विद्यालय संचालक और शिक्षक शासन के आदेश का समर्थन करते हैं, लेकिन पुस्तकों की अनुपलब्धता के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र ही आवश्यक निर्देश जारी कर बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान विपिन कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, नंद किशोर आचार्य, महेश कुमार, परमानंद सविता, संजय उपाध्याय, पुष्पेंद्र सेंगर, विनीत कुमार, शुभनेश यादव सहित कई विद्यालय संचालक एवं शिक्षक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति
April 16, 2026
शानदार रहा बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट,
April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में
April 16, 2026
अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, विधायक रहे
April 16, 2026
सादाबाद : टीवी देखते समय हार्ट अटैक
April 16, 2026
सादाबाद : मानव श्रृंखला बनाकर तिहाई महिला
April 16, 2026
सादाबाद : मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने
April 16, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Apr 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























