सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतलवाड़ा में गेहूं की फसल काट रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बबलू पुत्र परसादी लाल ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। तभी पड़ोस के बच्चू सिंह पुत्र सुनहरीलाल, पवन और कृपाल पुत्र बच्चू सिंह वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला। उसने बताया कि संबंधित खेत का पहले ही आपसी सहमति से बंटवारा हो चुका है, इसके बावजूद आरोपियों ने विवाद कर हमला किया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही उसकी पुत्री खुशबू और आरती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : युवक की हत्या कर शव
April 16, 2026
सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी
April 16, 2026
सोनू हत्याकांड: अब तक 10 आरोपी जेल
April 16, 2026
हाथरस में बड़ा हादसा : स्कूल जाते
April 16, 2026
सिकन्द्राराऊ पुलिस की कार्रवाई, जुआ अधिनियम के
April 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति
April 16, 2026
शानदार रहा बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट,
April 16, 2026
Weather
Hathras
11:21 pm,
Apr 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























