Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कस्बा के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास भरतपुर रोड पर नगर पंचायत द्वारा बनाई जा रही पानी निकासी की पुलिया के निकट 112 नंबर पुलिस वाहन के चालक और एक बाइक सवार के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया जाता है कि बाइक निकालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों ने आक्रामक रुख अपना लिया। आरोप है कि पुलिस वाहन चालक ने बाइक सवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस पर बाइक सवार भी उत्तेजित हो गया और उसने भी जवाबी प्रतिक्रिया दी। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। घटना के बाद से कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page