Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव बाद अठबरिया में बहन की ससुराल में शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने युवक को पीटने के साथ ही उसकी दो बहनों के साथ भी मारपीट की। गांव वालों के हस्तक्षेप से तीनों की जान बच सकी।

मामले के अनुसार, हसायन के मोहल्ला अहरीन निवासी सुनील कुमार की बहन नीतू की शादी गांव बाद अठबरिया में हुई है। नीतू ने फोन कर भाई को बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर सुनील अपनी दूसरी बहन जायेत्री के साथ नीतू की ससुराल पहुंचा, जहां वह समझौता कराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बात बिगड़ गई और सुलह के बजाय विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुर, पति, जेठ और सास ने एक राय होकर सुनील के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। भाई को बचाने पहुंचीं नीतू और जायेत्री को भी आरोपितों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर तीनों को बचाया। पीड़ित सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page