Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला पचौरी से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां तीन बेटियां होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता रीना ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व जितेंद्र यादव निवासी ट्रांस यमुना फेस-2, थाना एत्मादौला, आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद रीना ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।

रीना का आरोप है कि पति, देवर, ससुर और सास लगातार ताने देते थे कि “लड़का पैदा नहीं हुआ” और बेटियों के पालन-पोषण के लिए मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता के अनुसार, 13 दिसंबर की रात करीब 9 बजे ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर नुनहाई चौकी पुलिस ने पति को बुलाकर समझौता करा दिया, लेकिन घर लौटने के बाद फिर से गाली-गलौज और धमकियां शुरू हो गईं। आरोप है कि ससुरालीजनों ने एक राय होकर रीना को बुरी तरह पीटा और चार पहिया वाहन में बैठाकर सहपऊ चौराहे पर छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि जब तक 5 लाख रुपये नहीं लाएगी, उसे घर में नहीं रखा जाएगा। मामले में महिला थाना पुलिस ने पति सहित चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page