Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अप्रैल । विनायक इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन डे एवं वार्षिक परिणाम दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर प्राथमिक कक्षाओं से कक्षा 8 तक वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऑर्केस्ट्रा एवं नृत्य कार्यक्रम भी अत्यंत सराहनीय रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन गाउन पहनकर समारोह में भाग लिया और उन्हें लाल रिबन से सुसज्जित प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों से युक्त नागरिक और राष्ट्र निर्माता तैयार करना है।
विद्यालय के चेयरमैन श्री केके चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गलतियां सफलता की सीढ़ियां होती हैं, इसलिए उनसे डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को स्क्रीन टाइम के प्रति सजग रहने और विद्यालय जीवन के हर अवसर का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों से भी उन्होंने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का आग्रह किया, जिससे उनके नैतिक और व्यक्तित्व विकास में सहयोग मिल सके।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page