Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मार्च । जनपद में जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुरसान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए पोखर से कोटा जाने वाले मार्ग पर जुआ खेल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरी की टीम ने गुरुवार (05 फरवरी) को क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने मौके से नगला पद्दू निवासी राज कुमार पुत्र राजवीर, रामनिवास पुत्र हरगोविन्द सिंह, हरकेश पुत्र रमेश चन्द्र, साढू पुत्र चन्दन सिंह और भूडरी निवासी शिन सिंह व टिंकू पुत्रगण रोशनलाल को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 2650 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुरसान पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। सभी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरी सहित थाना मुरसान के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page