Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 मार्च । जनपद के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव दयानतपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।

पैतृक गांव से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रावत नगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र बाबूलाल, जो एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे, अपने पैतृक गांव सलेमपुर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह दयानतपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही देवेंद्र के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुँच गए। मृतक अपने पीछे एक छोटी मासूम बच्ची छोड़ गए हैं। इस असमय मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक घायल अलीगढ़ रेफर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही हाथरस गेट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page