सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 27 फरवरी । नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर में खसरा टीकाकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं (भैया-बहिनों) को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन की देखरेख में पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले बच्चों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसके उपरांत उन्हें खसरा के टीके लगाए गए। बच्चों ने भी उत्साह के साथ टीकाकरण में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर सारस्वत ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य ही विद्यालय की प्राथमिकता है। उनके सुरक्षित भविष्य के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापकगणों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजन सिंह, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार, बेबी रानी, प्रियंका, नीरज, शकुंतला देवी और विवेक राजपूत सहित विद्यालय स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास चलती
April 18, 2026
सासनी के गदाखेड़ा गांव में नवविवाहिता ने
April 18, 2026
गांव में जर्जर खंभा गिरने से युवक
April 18, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,
April 18, 2026
रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर
April 18, 2026
प्रसूता-नवजात मौत के मामले में आशाओं के
April 18, 2026
कन्या गुरुकुल में इंटरलॉकिंग सड़क का हुआ
April 18, 2026
Weather
Hathras
1:07 pm,
Apr 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























