Hamara Hathras

Latest News

मथुरा/वृंदावन 17 फरवरी । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस बार उनकी यात्रा निजी मुलाकात तक सीमित न रहकर सार्वजनिक सत्संग में भागीदारी के रूप में सामने आई, जहां वे हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह बैठे नजर आए। जानकारी के अनुसार, दोनों बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंचे और साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। इससे पहले वे संत से एकांत में भेंट करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से सत्संग में शामिल होकर सादगी का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि उनके इस दौरे की पूर्व सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि आगमन की खबर फैलते ही सत्संग स्थल पर उत्सुकता बढ़ गई। इसके बावजूद दंपती ने संयम और सादगी बनाए रखी। सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ के अंतर पर विस्तार से प्रवचन दिया, जिसे विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक सुनते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page