Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 फरवरी । शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल अभिषेक के लिए देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु राजघाट व रामघाट से गंगाजल भरकर पैदल अपने-अपने नगरों को जाते हैं। यह सिलसिला शुक्रवार से शनिवार भोर तक चलेगा। हाइवे से हजारों की संख्या में कावड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शिविर लगाए हुए हैं। इन शिविर में जहां ठहरने, नहाने, खाने-पीने का पूरा प्रबंध है। वहीं शिव भगत कावड़ियों को स्वास्थ्य के लिए भी दवाइयों का प्रबंध किया गया है। सासनी हाइवे के विभिन्न मार्गों से होकर आगरा,सादाबाद, राजस्थान जाने वाले इन शिव भगत कावड़ियों का स्वागत करने के लिए कस्बे में भी शिविर लगाए गए हैं। यहां दिन-रात संस्था के सदस्य ना सिर्फ उनके खाने का, रहने का, सोने का इंतजाम कर रहे हैं। बल्कि यात्रा में स्वास्थ्य खराब होने पर उनके लिए दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page