Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) के बीएचएमसीटी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने फूड प्रोडक्शन प्रैक्टिकल के दौरान अपनी पाक-कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चार प्रकार के इटैलियन पिज्जा तथा एन्सलाडा रूसा व्यंजन तैयार किए। विद्यार्थियों ने स्वाद, गुणवत्ता और प्रस्तुति के मानकों को ध्यान में रखते हुए व्यंजन तैयार किए थे।

प्रायोगिक प्रशिक्षण का संचालन राहुल देव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने आधुनिक पाक तकनीकों, प्रस्तुतीकरण शैली और टीमवर्क के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा। इस दौरान रामानंद मिश्रा तथा कार्तिक शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की बारीकियों से परिचित कराना तथा उनके पेशेवर कौशल को निखारना था। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, डीन एफएमसी प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ जैन ने कहा कि इस प्रकार के प्रायोगिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page