Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 12 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा कृषि क्षेत्र में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि आधारित स्टार्टअप, आधुनिक खेती तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईएसएबी नोएडा के संस्थापक सौरभ वी. पांडेय ने कहा कि कृषि आज केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एग्री-स्टार्टअप, एग्री-टेक, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर अपनी क्षमताओं के विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और नवाचार की सोच ही युवाओं को सफलता दिला सकती है। विशिष्ट अतिथि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक प्रो. केपी सिंह ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में आने वाली विभिन्न कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव और साक्षात्कार में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग और शिक्षा के बीच सेतु का कार्य करते हैं। संचालन डा. आकांक्षा सिंह ने किया, जबकि प्रो. वेद रत्न ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. संजय सिंह, डा. पवन कुमार सिंह, डा. मयंक प्रताप, डा. प्रत्यक्ष पांडेय, डा. कृष्ण कुमार पटेल, रोशन लाल, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर अपने संदेहों का समाधान भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page