हाथरस (मुरसान) 06 फरवरी । क्षेत्र के गांव कोरना में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो बच्चे गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कोरना के रहने वाले महेंद्र सिंह का कहना है कि 4 फरवरी की रात करीब 11 बजे उसकी बेटी गुंजन की शादी चल रही थी। विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष के बच्चे एक साथ जमा थे, तभी भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में 11 वर्षीय करन पुत्र हरप्रसाद निवासी गुरसोटी सादाबाद और 12 वर्षीय नितिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी महावन मथुरा घायल हो गए। दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बागला ले जाया गया। बागला अस्पताल से नितिन को आगरा रेफर कर दिया।
Recent Posts
दवाओं की गुणवत्ता पर केंद्र की बड़ी
March 23, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : गेहूं
March 23, 2026
रेलवे ने फिर बढ़ाए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के
March 23, 2026
हाथरस के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले
March 23, 2026
गुस्से में पति के खिलाफ दर्ज कराया
March 23, 2026
विधायक व डीएम ने किया गौशाला में
March 23, 2026
Weather
Hathras
5:18 pm,
Mar 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























