Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 06 फरवरी । संस्कृति विश्वविद्यालय बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी पर शिवालिक हाउस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में शिवालिक हाउस ने नीलगिरी हाउस को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांच से भरे इस मैच में नीलगिरी हाउस के रोहित को बेस्ट बॉलर और प्रियांशु कुमार को बेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब नीलगिरी हाउस के मोहित पांडे को मिला।

टूर्नामेंट के दौरान महिला बॉक्स क्रिकेट मुकाबले में एंजल टीम ने दिवास टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती। एंजल टीम की प्रेरणा को बेस्ट वूमेन बॉलर और सिद्धी को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, वहीं मैन ऑफ द मैच सिद्धी घोषित की गईं। इसके अलावा संस्कृति विश्वविद्यालय की एकेडमिक और टीचर्स टीम के बीच हुए मुकाबले में टीचर्स टीम ने एकेडमिक टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महिला शिक्षकों की ए और बी टीम के बीच हुए मैच में टीम बी ने टीम ए को 21 रनों से पराजित किया।

संस्कृति विश्वविद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न हाउस के रंग-बिरंगे झंडे लहराते नजर आए और दर्शक दीर्घा में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जोशीले गीतों और तालियों की गूंज के बीच पूरा वातावरण खेल भावना से ओतप्रोत नजर आया। विश्वविद्यालय के अधिकारी और अतिथि भी पूरे उत्साह के साथ मैचों का आनंद लेते दिखाई दिए।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता, सीईओ डॉ. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, डायरेक्टर जनरल विवेक अग्रवाल एडवोकेट, कुलपति प्रो. एम.बी. चेट्टी और प्रति कुलपति डॉ. रघुराम भट्ट द्वारा ट्रॉफियां और पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन के सफल संचालन में फहीम अख्तर, मयंक यादव, डॉ. दुर्गेश वाधवा, डॉ. गरिमा गोस्वामी, विवेक श्रीवास्तव, राहुल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page