Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 फरवरी । क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सादाबाद से मथुरा के लिए एक और रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है। नई बस का नियमित संचालन सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह करीब आठ बजे किया जाएगा। यह बस सादाबाद से मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी और मथुरा पहुंचने के बाद अलीगढ़, खुर्जा और बुलंदशहर तक जाएगी। इससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा और अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि पहले सादाबाद से मथुरा और मथुरा से दिल्ली के लिए मथुरा डिपो की एक बस सुबह छह बजे से नियमित रूप से संचालित हो रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप अब एक और बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी का माहौल है। यात्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि पहले सिर्फ एक ही बस चलती थी, लेकिन नई बस के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। प्रभारी एआरएम मंगेश कुमार ने बताया कि मथुरा डिपो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस का संचालन शुरू कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page