
हाथरस 03 फरवरी । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने वन स्टाॅप सेन्टर, हाथरस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की संचालिका मनीषा भारद्वाज एवं फारिया नौशी एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय एक महिला पीड़िता उपस्थित मिली। पीड़िता से उनकी समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सम्बन्धित को पीड़िता की समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की साफ-सफाई देखी गयी तो पाया कि साफ-सफाई पर्याप्त थी। सचिव द्वारा संचालिका को निर्देशित किया गया कि जो भी पीड़ित महिलाऐं आती है तो उनकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मामलों को प्रीलिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर कार्यवाही की जा सके।
















