सासनी 02 फरवरी । गांव लुटसान स्थित भोलेनाथ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान कथा वाचक श्री राधा बिहारी शरण महाराज ने रुद्र संहिता की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचक ने सती प्रसंग के माध्यम से भक्तों को शिक्षाप्रद संदेश दिया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा जी द्वारा पृथ्वी की रचना के बाद उनके दस मानस पुत्र उत्पन्न हुए। इसके उपरांत ब्रह्मा जी ने अपने पुत्र कामदेव को यह वरदान दिया कि वह जिस पर भी अपने बाण से प्रहार करेगा, वह उसके वश में हो जाएगा। इसी क्रम में कामदेव ने अपने पिता ब्रह्मा जी पर ही बाण चला दिया, जिससे उन्हें अपनी पुत्री संध्या के प्रति विकार उत्पन्न हो गया। इस स्थिति से व्याकुल होकर देवताओं ने भगवान शिव का आवाहन किया। भगवान शिव के प्रकट होने पर उन्होंने ब्रह्मा जी को फटकार लगाई और देवताओं ने भी उन्हें समझाया। अपनी भूल पर ब्रह्मा जी लज्जित हुए और उन्होंने कामदेव को श्राप दिया कि वह भगवान शिव के तीसरे नेत्र से जलकर भस्म हो जाएगा। इसके पश्चात भगवान शिव ने कामदेव को वरदान दिया कि वह भगवान कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के रूप में जन्म लेंगे। कथा के दौरान पार्वती जन्मोत्सव की भव्य और मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, मुदित भारद्वाज, बंटी प्रधान, वीरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, विनय शर्मा, पवन शर्मा, अखिलेश शर्मा, विवेक शर्मा, नीटू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण में
February 2, 2026
यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 121 दारोगा
February 2, 2026
हाथरस में बिना अनुमति जुलूस व प्रदर्शन
February 2, 2026
लुटसान में शिव महापुराण कथा के चौथे
February 2, 2026
सादाबाद : रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर
February 2, 2026
सादाबाद : एसडीएम न्यायालय में भिड़े रीडर
February 2, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर शांति व्यवस्था
February 2, 2026
Weather
Hathras
11:50 pm,
Feb 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















