Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 फरवरी । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला तंदुला गांव में घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता द्वारा तेजाब पीने का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय शिवानी, पत्नी अज्जू उर्फ अर्जुन, का शनिवार को किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद शिवानी ने घर में रखा तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे उच्च उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page