Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 फरवरी । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा स्मार्ट मीटर एवं बिजली विभाग से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। यह ज्ञापन कल 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे बिजली विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के माध्यम से तथा कस्बों व तहसीलों में अधिशासी अभियंता के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी एवं तहसीलों में उप जिलाधिकारी के माध्यम से भी सौंपा जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्याएं शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। उन्होंने संगठन के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री, नगर कोषाध्यक्ष, उद्योग मंच, युवा एवं महिला इकाई के पदाधिकारियों, प्रांतीय सदस्यों एवं व्यापारी साथियों से अपील की है कि बिजली विभाग एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित अपनी समस्याएं 1 फरवरी 2026 तक व्यापार मंडल कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे उन्हें ज्ञापन में शामिल किया जा सके। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर, बिलिंग त्रुटि, अनावश्यक कटौती, गलत रीडिंग एवं विभागीय उत्पीड़न जैसी समस्याओं से व्यापारी वर्ग गंभीर रूप से परेशान है और संगठन इन मुद्दों को मजबूती से शासन के समक्ष रखेगा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page