
हाथरस 02 फरवरी । महान समाजवादी नेता एवं “बिहार लेनिन” के नाम से प्रसिद्ध बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके समाजवादी विचारों, सामाजिक न्याय की अवधारणा तथा शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, पिछड़ों-दलितों के उत्थान और सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा देने का कार्य किया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में अजय सिकरवार, शैलेंद्र सेंगर, ललित चौधरी, चिराग वार्ष्णेय, टेकपाल कुशवाहा, अनुज उपाध्याय, राजकुमार दिवाकर एवं जुगनू महोर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

















