
हाथरस 01 फरवरी । सनातनी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा मुरसान गेट स्थिति पुष्पांजली गेस्ट हाउस में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखर सनातनी वक्ता इंद्रहास चौहान ने हिन्दू समाज मे जोश भरते हुये कहा कि यह देश हिन्दुओं का है। राष्ट्र विरोधी ताकतों ने हिन्दू समाज में विघटन करने के षड्यंत्र रचे। हिन्दू समाज को जाति पात भेदभाव के द्वारा तोड़ा गया। लेकिन अब समय आ गया है सम्पूर्ण हिन्दू अपने मतभेद भुला कर एकजूटता के साथ आगे बढ़ें। हिन्दू समाज की एकजुटता से निश्चित ही भारत परम वैभव पर विराजमान होगा। वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत कृष्ण चंडी महाराज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि हिन्दू समाज ने देश के लिये सर्वस्व निछावर किया है। हिन्दू संस्कृति समाज को जोडने का कार्य करती है। सनातन संस्कृति को समझने के लिये बच्चों को शिक्षा देनी की आवश्यकता है। हिन्दू समज की एकता से ही राम राज्य की परिकल्पना साकार होगी प्रोफेसर डॉ अर्चना प्रिय आर्य ने हिन्दू समाज की एकता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मुकेश दीक्षित ने की तथा संचालन नितिन मिश्रा ने किया। व्यवस्था में अशोक , अरुण जैन, महावीर तिवारी, मनोज द्विवेदी, अंकित गौड़, राजेश शर्मा, कृष्णा वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, धीरज जैन, अनिल वार्ष्णेय, डॉ राकेश गुप्ता, जोशी , तरुण शर्मा, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, शोभित उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, तीर्थ अग्रवाल, अनु विमल, प्रतिभा उपाध्याय, विक्की नागर, रिंकू वार्ष्णेय, सत्यनारायण चंदेल, भरत ठाकुर व्यवस्था में रहे। सम्मेलन में भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।
















