सिकंदराराऊ (हसायन) 27 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत निर्वाचन नामावली से मिलान न होने अथवा संभावित रूप से गलत मिलान पाए जाने वाले मतदाताओं को बीएलओ शिक्षक एवं बीएलओ शिक्षिकाओं द्वारा घर-घर पहुंचकर नोटिस वितरित किए गए। मंगलवार को मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कस्बे के विकासखंड मुख्यालय कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय पर व्यवस्था की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के रूप में खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को नामित किया गया। दोपहर 12 बजे से दोनों कार्यालयों पर मतदाताओं से अंतिम निर्वाचक नामावली में नाम बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रपत्र मांगे गए। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाताओं से दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन किया गया तथा मतदाताओं का लाइव छायाचित्र लेकर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एवं ईसीआर एप पर अपलोड कर सबमिट किया गया। विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र स्वयं मतदाताओं के प्रपत्रों का सत्यापन करते हुए दस्तावेज अपलोड करते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने कागजात लेकर कार्यालय परिसर में सत्यापन के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। प्रारंभ में सत्यापन का समय दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक निर्धारित था, लेकिन मतदाताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त समय दिया गया। इस दौरान मतदाताओं द्वारा साक्ष्य के रूप में वर्ष 2003 की मतदाता सूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनकी गहनता से जांच-पड़ताल की गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मतदाताओं को देर रात तक साक्ष्य सहित दस्तावेज प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत कार्यालय एवं विकासखंड कार्यालय पर लगभग 170 मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें निर्वाचन आयोग की वेबसाइट व ईसीआर एप पर लाइव फोटो के साथ अपलोड कर सबमिट किया जा चुका था।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
9:17 am,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























