सिकंदराराऊ (हसायन) 24 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव मनौरा के लिए जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईट भट्टा से संचालित होने वाले वाहनो के आवागमन के कारण वाहनों से आने वाली से मिट्टी के कारण मनोरा रामपुर के लिए जाने वाला सड़क मार्ग के खराब हो जाने पर मनोरा मार्ग पर आने वाले कई गांवों के ग्रामीणों ने सड़क मार्ग से निकलने में दिक्कत परेशानी होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया। सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर बरेली से गांव मनोरा रामपुर के लिए जाने वाले लिंक मार्ग पर गांव गिरधरपुर, मनोरा, रामपुर के रहने वाले ग्रामीण मनीष नायक, अन्नू ठाकुर, विवेक सहित अन्य ग्रामीणो ने बताया कि जयपुर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से सिकंद्राराऊ हाथरस मुख्य राजमार्ग से हमारा गांव मनौरा तीन किलोमीटर दूर है। हमारे गांव की सड़क पर स्थित एक ईट भट्टे पर मिट्टी लाने वाले वाहनों ने सडक मार्ग पर काफी मिट्टी जमा कर दी है।सड़क मार्ग पर मिट्टी जमा हो जाने की वजह से ग्रामीणों को सड़क मार्ग से निकलने में काफी परेशानी होती है, और अभी बरसात होने के कारण सड़क पर कीचड़ हो गई है, जिससे निकलते समय मोटरसाइकिल गिर जाती है।और ग्रामीणो को काफी परेशानी हो रही है।इसीलिए शनिवार चौबीस जनवरी को सुबह से ही हम सभी ग्रामीण एकत्रित हुए हैं और सड़क पर मिट्टी कीचड़ को सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के लिए ग्रामीणों के एकत्रित होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली से क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने सड़क पर मिट्टी पडी होने के कारण व्याप्त कीचड़ को लेकर नाराजगी जाहिर कर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क मार्ग पर उत्पन्न हो रही कीचड गंदगी को दूर कराए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस के द्वारा सड़क पर पडी मिट्टी को हटवाए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने गांवों के लिए बापिस चले गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के नवजात बच्चों को अब नहीं
March 12, 2026
केवाईसी अपडेट न होने पर एजेंसियों ने
March 12, 2026
13 मार्च को मनाया जाएगा अलविदा जुम्मा,
March 12, 2026
शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में
March 12, 2026
मशीन खराब और टूटे तार ने बढ़ाई
March 12, 2026
परमार्थ सेवा समिति की निशुल्क भोजन सेवा
March 12, 2026
सिकंदराराऊ में डंडा मारकर बेटे की हत्या
March 12, 2026
Weather
Hathras
7:40 am,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























