सिकंदराराऊ 24 जनवरी । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने हरपाल सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर सि.राऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट एवं सुप्रीम कोर्ट व प्रांतीय महासचिव महेश यादव संघर्षी ने संगठन के इतिहास एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की स्थापना 17 अप्रैल 1924 को हुई थी। यादव महासभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, तथा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को सुधारना है। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव सहित अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव, अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष संजय यादव, एटा जिलाध्यक्ष सचिन यादव, हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, कासगंज जिलाध्यक्ष उमेश यादव चंद्रा जी, प्रदेश महासचिव मनोज यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव ने की और संचालन रिंकू यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम ग्राम हुसैनपुर में आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. सुरेश चंद्र, हरेंद्र यादव प्रधान, सुधीर यादव, कमल फौजी, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीम जी, राहुल यादव, टीटू यादव, संजीव यादव, अखिलेश शास्त्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के नवजात बच्चों को अब नहीं
March 12, 2026
केवाईसी अपडेट न होने पर एजेंसियों ने
March 12, 2026
13 मार्च को मनाया जाएगा अलविदा जुम्मा,
March 12, 2026
शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में
March 12, 2026
मशीन खराब और टूटे तार ने बढ़ाई
March 12, 2026
परमार्थ सेवा समिति की निशुल्क भोजन सेवा
March 12, 2026
सिकंदराराऊ में डंडा मारकर बेटे की हत्या
March 12, 2026
Weather
Hathras
4:07 pm,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























