सिकंदराराऊ 20 जनवरी । सिकंदराराऊ क्षेत्र में ट्रामा सेंटर को मानक के अनुरूप विधिवत संचालित कराए जाने की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के चौथे दिन भैंसमई, निजरा गोकुलपुर एवं खिजरपुर गांवों में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और ट्रामा सेंटर को शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राणा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से ट्रामा सेंटर की इमारत बनकर पूरी तरह तैयार खड़ी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और सरकार की लापरवाही के कारण आज तक इसे मानक के अनुरूप संचालित नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भवन उपलब्ध है, तो स्टाफ, उपकरण और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना किसकी जिम्मेदारी है। डॉ. राणा ने कहा कि समय पर उपचार न मिलने के कारण क्षेत्र की गरीब और मध्यम वर्गीय जनता को अनावश्यक रूप से अपनी जान गंवानी पड़ रही है, जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। हस्ताक्षर अभियान में शामिल ग्रामीणों ने एक स्वर में ट्रामा सेंटर को शीघ्र चालू कराने की मांग करते हुए कहा कि जब तक ट्रामा सेंटर पूरी तरह से संचालित नहीं हो जाता, तब तक यह जनआंदोलन लगातार जारी रहेगा। अभियान में मनोज उपाध्याय, नेता जी अशोक पुंडीर, मनोज पुंडीर, प्रमोद चौहान, बब्बू पुंडीर, अनिल पुंडीर, प्रवीण पुंडीर, राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह पुंडीर, पप्पू सिंह, कुमार पाल सिंह सिसोदिया, समी अख्तर गांधी, जाहिर अख्तर कुरैशी, रिंकू यादव, रघुराज सिंह, महेश दिवाकर, रणवीर सिंह, पूर्व प्रधान रामसेवक कुशवाहा, जफर कुरैशी, विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अब हाथरस वालों को फ्लाइट पकड़ने के
April 22, 2026
स्मार्ट मीटर हटाने और ओलावृष्टि से हुए
April 22, 2026
दवा कारोबारी ने पुराने संबंधों का फायदा
April 22, 2026
सादाबाद : कई माह से कंप्यूटर ऑपरेटरों
April 22, 2026
सादाबाद : भाजपा नेता की बेटी से
April 22, 2026
सादाबाद : वार्ड बॉय से मारपीट करने
April 22, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
April 22, 2026
Weather
Hathras
4:24 am,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























