खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला; मुकदमा दर्ज
हाथरस 19 जुलाई। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मझोला में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मझोला निवासी संजय
बाजार गया 12 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
हाथरस 19 जुलाई। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव बड़ा अईयापुर से एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है। गांव
ढाई लाख रुपये लौटाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
हाथरस 19 जुलाई। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी निवासी गिरीश कुमार शर्मा ने
फैमिली आईडी विशेष अभियान में 504 नए आवेदन, लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस के निर्देश
हाथरस 19 जुलाई। शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान) योजना के तहत आज जनपद के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हाथरस 19 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा आज अलीगढ़ रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश दिया।
श्री रामबाग इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न, नरेश कुमार वर्मा अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश वर्मा बने प्रबंधक
हाथरस 19 जुलाई। श्री रामबाग इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों और सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव परिणाम के अनुसार नरेश कुमार वर्मा अध्यक्ष, ओमप्रकाश
सीबीएसई 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, वंशिका मोहन 97.6% अंकों के साथ बनीं सिटी टॉपर
हाथरस 19 जुलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 19 जुलाई 2026 को घोषित कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दून पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा वंशिका मोहन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर
शिव-पार्वती विवाह की दिव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ कथा पंडाल
हाथरस 19 जुलाई। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित गौमाता, श्री गिरिराज भगवान एवं प्रातःस्मरणीय परम पूज्य पंडित श्री गया प्रसाद जी महाराज की पावन तपोभूमि में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य आचार्य श्री
मैण्डू में एडीएचआर का द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
हाथरस 19 जुलाई। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सभी प्रमुख ब्लड ग्रुप का रक्त एकत्र होने से आयोजकों ने इसे
हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित, भगवा ध्वज के महत्व पर डाला प्रकाश
हाथरस 19 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा द्वारा आज गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन कुशवाह सेवा सदन, गणेश मंदिर, तरफरा मार्ग पर किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रांत धर्म जागरण प्रमुख विनोद












