Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 19 जुलाई 2026 को घोषित कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दून पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा वंशिका मोहन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार सफलता से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। पीहू बंसल ने 95.8 प्रतिशत, रेनू ने 94.4 प्रतिशत, भव्य शर्मा ने 94.2 प्रतिशत, अनवी शर्मा एवं अंशिका कौशिक ने 93.2-93.2 प्रतिशत, पावनी पचौरी ने 92.8 प्रतिशत, सीमा वार्ष्णेय ने 91.8 प्रतिशत, अंशुमन समाधिया एवं मृदुल बंसल ने 91.2-91.2 प्रतिशत तथा सुवीर सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 81 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी सफल रहे। इनमें 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 43 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 58 विद्यार्थियों ने विशिष्ट श्रेणी (डिस्टिंक्शन) हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। लगभग सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वंशिका मोहन की इस उपलब्धि को विद्यालय ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई जिला प्रशिक्षण समन्वयक (डीटीसी) जेके अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दून पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि वंशिका मोहन का सिटी टॉपर बनना विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय, जनपद और देश का नाम रोशन करेंगे। दून पब्लिक स्कूल का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एक बार फिर इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page