हाथरस 19 जुलाई। श्री रामबाग इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों और सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव परिणाम के अनुसार नरेश कुमार वर्मा अध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा प्रबंधक, ओमप्रकाश बागड़ी कोषाध्यक्ष, रमेश स्कूलवाल उपाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश मार्केट वाले उप-प्रबंधक निर्वाचित हुए। इसके अलावा मदन भगत जी, राजकुमार वर्मा, गोपाल दास (राम दरबार वाले), रवि कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, नवल नगर एवं रामचंद्र वर्मा सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यार्थियों के हितों और विद्यालय के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से
September 6, 2026
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
Weather
Hathras
1:47 am,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













