
हाथरस 19 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा आज अलीगढ़ रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत लगभग 15 पौधे सुंदर गमलों में रोपित कर उनकी देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्याओं ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सीजीआर गुंजन दीक्षित, प्रभा खेमका, मीनू अग्रवाल, साधना अग्रवाल तथा सुमन गोयल ने सहभागिता की। सभी सदस्याओं ने पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हुए लोगों से भी पौधारोपण अभियान से जुड़ने की अपील की।








