Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 अगस्त। खेड़ा फिरोजपुर की रहने वाली 24 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति शिवकुमार और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की शादी वर्ष 2021 में लुटसान, कोतवाली सासनी निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे शिवकुमार ने शराब के नशे में मायके पक्ष के लोगों को फोन कर शिवानी के साथ मारपीट करने की बात कही। इसके करीब दो घंटे बाद शिवानी के पिता ने फोन कर बताया कि उनके बेटे ने शिवानी की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोग शिवानी की ससुराल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां घर पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शिवानी के शव को घर के बाहर फेंककर और उसकी दोनों छोटी बेटियों को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। मृतका के चचेरे भाई ने शिवकुमार और उसके परिजनों पर शिवानी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शिवानी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले में तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page