Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 अगस्त। सिकन्दराराऊ थाना क्षेत्र के गांव डंडेसरी में खेत में पानी काटने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने अपने ही चाचा और भतीजे पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा फावड़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव डंडेसरी निवासी अजीत के अनुसार उसने अपने चाचा से खेत में पानी काटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उसका भतीजा विशाल भी मौके पर आ गया। पीड़ित का आरोप है कि यतेंद्र सिंह और विशाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। अजीत के मुताबिक मारपीट के दौरान विशाल ने हाथ में लिया फावड़ा मार दिया, जिससे उसके शरीर पर खुली चोट आ गई। घटना के बाद आरोपितों ने उसे कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। घायल होने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अजीत की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page