सिकंदराराऊ 06 जून। कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कासगंज रोड पर गांव मऊ के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद युवक बाइक समेत सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरा। ग्रामीणों और पुलिस की करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव मोटरसाइकिल सहित नहर से बाहर निकाला जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ निवासी टीटू (28) पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बमनोई गांव से काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मऊ गांव के पास नहर के निकट सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर गन्ना लदा हुआ था। अंधेरा होने के कारण दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे का सही अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह हादसा हो गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर मीरपुर
June 6, 2026
हसायन : निजी नलकूप के लिए किसान
June 6, 2026
हसायन : श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली
June 6, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में मामले में मुकदमा
June 6, 2026
सादाबाद : रजवाहे की पटरी कटी, गांव
June 6, 2026
सादाबाद : चमकने लगी कस्बे की मुख्य
June 6, 2026
सादाबाद : पौधरोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का
June 6, 2026
Weather
Hathras
9:05 pm,
Jun 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























